फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से शुरू होगा पीओके के लिए आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत में शामिल कराने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अपने आंदोलन की शुरुआत काशी से करेगा। बुधवार को मंच से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान का झंडा और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का पुतला फूंकने के बाद इसका एलान किया। मंच ने कहा कि काशी से शुरू होने के बाद यह आंदोलन समूचे देश में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वरुणानगरम् में आयोजित पुतला दहन में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि गुलाम कश्मीर भारत का हिस्सा है। गुलाम कश्मीर की मिट्टी लाकर पूरे देश में ले जाएंगे, लोगों को मिट्टी से जोड़ेंगे। इस आंदोलन की शुरुआत काशी से होगी। पाकिस्तान से गुलाम कश्मीर कोे खाली कराकर रहेंगे। हमारी माटी हमारा देश नारे के साथ देश भर में आंदोलन चलेगा। संयोजक डॉ. इरफान अहमद ने कहा कि पाकिस्तान का न तो कश्मीर से मतलब है और ना ही कश्मीरियों से। पूर्णेंदु उपाध्याय, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी विचार रखे। इस मौके पर अर्चना भारतवंशी, नजमा परवीन, मजीद अंसारी, नेक मोहम्मद, सलीम अंसारी, नसीर अहमद, रमजान अली, अब्दुल हक, रिजवान अहमद, डॉ. अशोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें