फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयापुर में मना ग्राम गौरव दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आराजीलाइन। प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गांव जयपुर में मंगलवार को ग्राम गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि यदि किसानों के सुखी रहने से ही राष्ट्र प्रगति कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा यह बनारस के लिए गर्व की बात थी कि प्रधानमंत्री ने इस गांव में आकर इसे गोद लिया और यहां पर आदर्श वाक्य प्रस्तुत कर लोगों को उसे अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

7 नवंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गांव में आकर इसे गोद लेने की घोषणा की थी। ग्राम प्रधान नारायण पटेल ने ग्रामीणों से एकजुट होकर इस गांव को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की अपील की। उन्होंने लोगों से विकास कार्य में सहयोग देने और स्वच्छता अपनाने का आह्वान किया। समारोह को रोहनिया के विधायक सुरेंद्र सिंह, माता प्रसाद, राजकुमार, राजेंद्र शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दिनेश कुमार दुबे ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों में जोश जगाया। इस दौरान लोगों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन प्रेम नारायण पटेल ने किया। कार्यक्रम में संतोष, राजन, अभय, रामलाल, प्रेम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें