फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भरत सम भाई’में जीवंत हुए मानस की मर्यादाओं के भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मॉरीशस से आए विदेशी कलाकारों ने गुरुवार को नागरी नाटक मंडली में रामायण के ‘राम भरत सम भाई’ का मंचन किया। करीब घंटे भर के रामायण के इस प्रसंग की बेहद ही भावपूर्ण प्रस्तुति इन विदेशी कलाकारों ने की। मॉरीशस के मशहूर कोरियोग्राफर अनिल दानहू ने नेतृत्व में अनंता आर्ट्स ग्रुप के सदस्यों ने रामलीला के अलग अलग प्रसंगों का मंचन किया। अश्विन महोत्सव के तहत हुए इस मंचन में शामिल मॉरीशस की 12 कलाकारों के मार्मिक अभिनय से पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अंतरराष्ट्रीय मंडल के अध्यक्ष रंजीत सिंह, पीठाधीश्वर गोस्वामी श्याम मनोहर, अनुराग सिंह, डॉ. संजय मेहता, संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अजीत सहगल और सुनील चतुर्वेदी ने किया। मुख्य अतिथि रंजीत सिंह ने कहा कि भगवान शिव की नगरी में रामायण का मंचन और वो भी मॉरीशस के कलाकारों द्वारा एक सार्थक उपलब्धि है। इस अवसर पर आईसीसीआर के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग सिंह भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए तुलसी के पौधे दिए गए। यह मंचन आईसीसीआर, भारतीय संबंध परिषद, रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें