फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा अधूरा बना शौचालय, निकाल लिया गया है पूरा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय ब्लाक में राजापुर गांव में आधे से अधिक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। जबकि ग्राम पंचायत व सेक्रेटरी के संयुक्त खाते से सारा पैसा निकाल लिया गया है। ग्रामीणों ने इसकी शौचालय बीडीओ से की है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे लोग आज भी खुले में शौच करने को विवश है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत घर-घर शौचालय बनावाया जा रहा है। इसके लिए नित नए प्रयास भी किए जा रहे हैं। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण सरकार का यह सपना साकार होता नहीं दिख रहा है।राजापुर गांव में कागज पर तो सभी 199 शौचालय बन गया। लेकिन मौके पर आधे से ज्यादा शौचालय अधूरा पड़ा है। जबकि खाते से 23 लाख 88 हजार रुपया निकाल लिया गया है। ग्रामीणों की मानें तो ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी ने मिलकर पैसा खाते से निकाल लिया। साथ ही बताया कि जिसको कोई जरूरत नहीं है और जो लोग बाहर रहते हैं। उनको भी शौचालय दे दिया गया है। सबसे आश्चर्य की बात यह कि इस कार्य के सत्यापन के लिए लगाये गये स्वच्छ भारत मिशन के कोआर्डिनेटर अशोक कुमार ने भी शौचालय पूरा होने की रिपोर्ट ब्लाक को दे दिए है। एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि इस गांव में शौचालय का पूरा पैसा सरकारी रिकार्ड में निकल चुका है और शौचालय भी बन गया है। जब यह बताया गया कि मौके पर आधे से ज्यादा अभी अधूरा है तो ग्राम पंचायत अधिकारी को बुलाकर पूछा तो उन्होंने भी पूरा होने की बात कही, लेकिन जब यह पूछा गया कि मौके पर सभी बने शौचालय देखा है तो उन्होंनेऱ् कहा कि अभी नही देखा है कल देख लेंगे। जब जिम्मेदार अधिकारी कार्यों के प्रति इस तरह की लापरवाही बरत रहे है तो और लोग क्या करेंगे। ग्रामीण अनीता देवी, संतोष कुमार तिवारी, समर बहादुर, नीलेश तिवारी आदि ने बीडीओ से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें