वाराणसी। जॉब में इंटरव्यू फेस न कर पाने की वजह से कई युवा नौकरी से वंचित रह जाते हैं। ऐसे युवाओं की बाधा स्टार्ट अप ‘यंग स्किल्ड इंडिया’ दूर करेगा। इस स्टार्ट अप की ओर से पांच सितंबर को आईआईटी बीएचयू में एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें युवाओं को इंटरव्यू फेस करने के टिप्स दिए जाएंगे। शहर व आसपास के जिलों के बेरोजगार युवाओं को कार्यशाला में इंटरव्यू स्किल के साथ ही प्रेजेंटेशन स्किल और बॉडी लैंग्वेज की जानकारी दी जाएगी।
स्टार्ट अप के कोआर्डिनेटर अजय मौर्या ने बताया कि ‘जॉब स्किल्स ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ के तहत आयोजित कार्यशाला दो चरण में होगी। पहला सुबह से दस से दोपहर एक बजे तक और दूसरा दोपहर तीन से छह बजे तक। इसमें संस्थान के अलावा बीएचयू, काशी विद्यापीठ, आर्य महिला पीजी कालेज, एसएमएस समेत कई शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने पंजीकरण करा लिया है। जो अब तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, वे हेल्पलाइन नंबर 7860167876 और 8009321506 पर कॉल कर सकते हैं। आईआईटी बीएचयू के मालवीय नवप्रवर्तन केंद्र पर 31 अगस्त तक पंजीकरण कराया जा सकता है।