फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री रेस में बवियांव के मुकेश और प्र्रेमलता अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रास कंट्री रेस में बविाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल कार्यालय की ओर से सिगरा स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस में बवियांव के मुकेश यादव और प्रेमलता यादव सबसे तेज धावक रहे। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। क्रास कंट्री रेस का आगाज कमिश्नर आफिस के सामने से अपर जिलाधिकारी मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें काफी संख्या में खिलाड़ियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। सिगरा स्टेडियम पर समाप्त हुई यात्रा में बालक वर्ग में बवियांव के मुकेश यादव प्रथम, सिगरा स्टेडियम के चंदन भारद्वाज द्वितीय, बवियांव के कम्पी यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में बवियांव की प्रेमलता यादव प्रथम, मंशा यादव द्वितीय और गौरा कला कंचन मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सौ मीटर रेस में बालक वर्ग में सिगरा स्टेडियम के अर्जुन कुमार प्रथम, रिंकू यादव द्वितीय और नारायण प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सिगरा स्टेडियम की सुमन प्रजापति प्रथम, कालिका सरोज द्वितीय और आरूषि श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। कुश्ती में रितीक प्रथम, आदर्श द्वितीय, कुश्ती बालिका में पलक यादव प्रथम, वसुंधरा यादव द्वितीय, जिमभनास्टिक बालक में शुभम केशरी प्रथम, संदीप गुप्ता द्वितीय, बालिका में स्वास्तिका चौरसिया प्रथम, स्नेहा यादव द्वितीय, जूडो बालक में संतोष प्रजापति प्रथम, प्रमोद यादव द्वितीय, जूडो बालिका में सीता पटेल प्रथम, मिताली रस्तोगी द्वितीय, बाक्सिंग बालक में आशुतोष सिंह प्रथम, रवि सोनकर द्वितीय और बाक्सिंग बालिका में काजल प्रथम और आयुषी द्वितीय स्थान पर रहीं।
हॉकी बालिका में सिगरा ब्लू ने सिगरा रेड को मात दी। तैराकी बालक 50 मीटर फ्री स्टाईल में निक्की साहनी प्रथम, अतुल साहनी द्वितीय और डाइविंग में क मल कुमार साहनी प्रथम व रोहित साहनी द्वितीय रहे। विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने पुरस्कृत किया। इसके पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएस मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें