फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर बनारस के 112 भाइयों ने बहनों को शौचालय का दिया गिफ्ट

Tue, 08 Aug 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्वच्छता बंधन के तहत भाई नंबर वन की होगी खोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उनके संसदीय क्षेत्र  में रक्षाबंधन वाले दिन स्वच्छता बंधन मनाया गया। आठों ब्लॉकों से स्वच्छता बंधन के तहत अब तक 112 भाईयों ने अपनी बहन को शौचालय देने की शुरुआत की है।
विज्ञापन


इनमें से भाई नंबर वन की खोज जिला प्रशासन करेगा। आठों ब्लॉकों के कई गांव में राखी बंधवाने पहुंचे भाईयों ने बहनों को उपहार में शौचालय दिया। 
सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बड़ागांव के रायपुर में भाई मुन्ना ने दिव्यांग बहन नगीना को स्वच्छता बंधन के तहत शौचालय उपहार में दिया।

भाई ने अपनी चार बहनों को यह उपहार रक्षाबंधन के दिन दिया है। आए दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुए। खेतों में जाने पर आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर किया। उधर पिंडरा के फुलपुर के दिलीप ने अपनी बहन मुन्नी को शौचालय उपहार में दिया।

अपनी बहन की समस्या को देखते हुए उसने अपने खर्चें में कटौती की। इसके बाद कुछ कर्ज लिया। फिर आंगनबाड़ी इंदू से मुलाकात की। उन्होंने कम खर्चें में दो गड्ढे वाला शौचालय बनवाने की शुरुआत की। उनके इस कदम से गांव में चर्चा है कि दिलीप के इस निर्णय से बहन की जरूरत आगे पूरी होगी।
विज्ञापन


हरहुआ के लोढ़ान में भाई महेंद्र नाथ मौर्य ने बहन जड़ावती को उपहार में शौचालय दिया। बहन की मांग पर भाई ने उसे शौचालय उपहार में दिया। गांव में इसकी बहुत चर्चा है।

उधर चौबेपुर के सुगुलपुर गांव के संदीप चौहान ने बहन ममता को राखी बांधने के बाद शौचालय उपहार में दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शिववचन सिंह चौहान ने गांवों में मिठाई बांटी। 
विज्ञापन

डीएम ने दिव्यांग महिला को गिफ्ट में दिया शौचालय

सोमवार से ही शुरू हुआ निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ विकास खंड के महेशपुर गांव की दिव्यांग महिला संतोषी देवी जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने रक्षाबंधन पर शौचालय की सौगात दी है।
महेशपुर गांव की दिव्यांग महिला संतोषी देवी और उनके पति राजकुमार दोनों दिव्यांग है। दोनों काफी दिनों से शौचालय की मांग कर रहे थे।

सीडीओ कार्यालय में इसके लिए आवेदन भी किया था। दंपत्ति की समस्या को देखते हुए डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने रक्षाबंधन पर उन्हें शौचालय गिफ्ट करने का फैसला किया। ब्लाक के बीडीओ के जरिए संतोषी देवी को इसकी सूचना दे दी गई है।

उनके घर जल्द ही शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डीएम ने बताया कि उन्होंने किसी एक महिला को शौचालय देने का मन बनाया था। संतोषी देवी और उनके पति राजकुमार दोनों विकलांग हैं। उन्हें इसकी जरूरत थी। सोमवार से ही शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें