वाराणसी। लोकसभा चुनाव में भाजपा नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में सेक्टर स्तर पर शक्ति केंद्रों की स्थापना की जाएगी। यहां पन्ना प्रमुख मतदान से पहले तक 60 मतदाताओं से सीधा संपर्क करेंगे और मतदान के दिन उन्हें बूथ तक पहुंचाएंगे। सेक्टर संयोजक और प्रभारी इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।
कंचनपुर स्थित अभिनंदन वाटिका में बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि छह मार्च तक सभी बूथों की बैठक कर पन्ना प्रमुख बना देना है। नामांकन के बाद बूथ समिति की बैठक कर नई वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जाएगी। काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर ने वृत्त लिया और सेक्टरों को भाजपा की रीढ़ बताते हुए दो महीने तक अपना पूरा समय पार्टी को देने को कहा। बैठक का संचानल रमाशंकर पटेल और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हसंराज विश्वर्मा ने की। इस दौरान अशोक चौरसिया, नागेश्वर मिश्र, प्रहलाद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव सूबेदार यादव अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। चुनाव प्रभारी सुनील ओझा और संगठन मंत्री रत्नाकर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सूरज यादव, आशीष यादव, रामनरेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।