फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक पत्रकारों-अधिवक्ताओं ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पंडित धर्मशील चतुर्वेदी की स्मृति में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए मैत्री मैच में विधिक पत्रकारों व अधिवक्ताओं की संयुक्त टीम ने न्यायिक अधिकारियों की टीम को पराजित कर दिया। न्यायिक अफ सरों की टीम ने 20 ओवर के मैच में टॉस जीतकर प्रशांत सिंह 23, अविनाश सिंह 15 और रणविजय सिंह 16 की मदद से सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए। वरुण सिंह ने तीन, आलोक वर्मा ने दो, मेराज फ ारूकी ने तीन और राजा आनंद ज्योति ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जबाब में खेलने उतरी विधिक पत्रकारों-वकीलों की टीम ने आलोक वर्मा 35, वरुण सिंह 20, शैलेंद्र सरदार 10 की मदद से अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। कप्तान मेराज फ ारूकी और राजा आनंद ज्योति नाबाद लौटे। रणविजय सिंह ने चार विकेट लिया, वरुण सिंह बेस्ट बल्लेबाज, नरेंद्र झा सर्वश्रेष्ठ छेत्ररक्षक, आलोक वर्मा मैन ऑफ द सिरीज और रणविजय सिंह बेस्ट गेंदबाज चुने गए। विजेता टीम और उप विजेता टीम को ट्रॉफ ी जिला जज जयशील पाठक, सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह और यूपी बार कौंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह ने प्रदान किया।
मैच की कमेंट्री जेपी सिंह, आभार महामंत्री घनश्याम मिश्र और स्वागत संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में रविवार को ही सेवानिवृत्त हो रहे जिला जज जयशील पाठक और स्थानांतरित हो रहे न्यायिक अधिकारियों में कप्तान डीसी सामंत, गुलाम उल मदार, दीपक यादव, अपर्णा देव, जेपी यादव आदि को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर विधिक पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें