वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्र संसद (स्टूडेंट पार्लियामेंट) के लिए शनिवार को मतदान के बाद देर रात तक मतगणना का काम भी पूरा हो गया। 95 प्रत्याशियों में कौन से 53 सांसद बने हैं, इसकी घोषणा सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से की जाएगी। इन्हीं 53 छात्र सांसदों द्वारा अलग-अलग काउंसिल के अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है।
संस्थान में छात्र संसद चुनाव को लेकर 95 प्रत्याशी मैदान में थे। शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक मतदान में 4660 मतदाताओं में 80 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके बाद देर शाम शुरू हुई मतगणना भी देर रात तक खत्म हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एके झा, उप मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरएसस सिंह, प्रो. राजेश कुमार के निर्देशन में चली मतगणना के बाद 53 विजयी सांसदों की सूची लगभग बनकर तैयार है। सोमवार को अब विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।