फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के सुर से मिले दर्शकों के सुर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तुम दिल की धड़कन में... की धुन जब आयुष प्रज्ञा के मंच पर गूंजी तो हर मेजबान और मेहमान झूम उठा। दिल को छू लेने वाले 90 के दशक के फिल्मी गीतों को भावी चिकित्सकों ने आवाज दी तो हर कोई उनके सुर में सुर मिलाकर गाने लगा। बीएएमएस की छात्राओं की ओर से आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गायन प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन

किशोर कुमार के गाने ‘ओ मेरे दिल के चैन...’ की धुन बजी तो छात्रों के साथ प्रोफेसर भी तालियां बजाने से नहीं रोक सके। प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विकास चौरसिया, हेमा गुप्ता, शिल्पी श्रीवास्तव, स्वप्निल वर्मा और सलमान की प्रस्तुतियां शानदार रहीं। वहीं महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने बीएचयू के छात्रों को कड़ी टक्कर दी। प्रतियोगिता के जज वैद्य सुशील दुबे और डॉ. प्रियदर्शनी तिवारी रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा समापन समारोह के दौरान होगी।
इससे पहले धनवंतरि भवन में ब्लड डोनेेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 24 यूनिट रक्तदान हुआ। क्विज और फेस पेंटिंग एंड पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन एमिल और ल्यूपिन फार्मा ने किया। संयोजन अखिलेंद्र मिश्रा का रहा। विजेताओं को लैपटॉप समेत अन्य उपहार दिए गए। क्विज के विजेता फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद के द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल सिंह रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. के.एन द्विवेदी रहे। 16 मार्च को रंगोली, प्रदर्शनी और सोलो डांस का आयोजन किया जाएगा। 17 मार्च को मिस्टर एंड मिस आयुष प्रज्ञा, ड्यूट सांग और समूह गीत, फै शन शो और 18 को समापन समारोह का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें