फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार शाम दलित युवती को सड़क से कमरे में खींच कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कैंट थाने में पांडेयपुर नई बस्ती के सोनू ठाकुर और हिमांशु यादव के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने घर जा रही थी। इसी दौरान सोनू ठाकुर उसे सड़क से जबरन कमरे में खींच ले गया। इसके बाद सोनू ठाकुर और उसके साथी हिमांशु यादव ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटी और घर पहुंची। इसके बाद परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें