फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ्ढामुक्त अभियान में फिसड्डी हुआ बनारस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री बनने के साथ योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की घोषणा को पूरा करने में नगर विकास विभाग फेल साबित हुआ है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में भी हालत ठीक नहीं है। बात करें आंकड़ों की तो लक्ष्य के मुताबिक आधा फीसदी काम भी नहीं पूरा हो सका है। सड़कों को गढ्ढामुक्त करने में सबसे खराब स्थिति नगर निगम की है। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को भी समय से पूरा नहीं किया गया है। फिसड्डी नगर निगमों की सूची में गोरखपुर और बनारस भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएम की घोषणा के तहत सभी निगमों को 6445 किलोमीटर सड़कों को गढ्ढामुक्त करने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन अब तक सिर्फ 1116 किलोमीटर सड़क ही गढ्ढामुक्त हो सकी है। इस मामले में स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी निकायों को अब तक की प्रगति की सूची के साथ शेष बची सड़कों की बरसात से पहले गढ्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। बात करें वाराणसी नगर निगम की तो 91.27 किलोमीटर सड़क को गढ्ढामुक्त रखने का निर्देश दिया गया था लेकिन अब तक मात्र 25.21 किलोमीटर सड़क को ही गढ्ढामुक्त किया जा सका है।
लक्ष्य का मात्र 17.29 प्रतिशत सड़के ही गड्ढामुक्त हुईं
स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा नगर निगमों को भेजे गए पत्र में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 16 में से किसी नगर निगम ने तय लक्ष्य पूरा नहीं किया है। निर्धारित लक्ष्य का मात्र 17.29 प्रतिशत सड़कें ही गड्ढामुक्त हो पाईं हैं। अलबत्ता 7 नगर निगमों की स्थित थोड़ी ठीक है, लेकिन 9 नगर निगम ऐसे हैं, जो सरकार के अभियान में फिसड्डी साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस नगर निगम ने कितना सड़क किया गड्ढ़ामुक्त
नगर निगम लक्ष्य पूरा काम (किमी. में)
वाराणसी 91.27 25.21
गोरखपुर 94.58 24.24
फैजाबाद 32.73 06.00
लखनऊ 47.30 18.90
इलाहाबाद 116 24.80
कानपुर 80.98 71.80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें