फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज के 53 छात्रों पर मुकदमा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। भोजूबीर सब्जी मंडी के समीप दुकानदारों से मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ करने के आरोपी यूपी कॉलेज के 13 नामजद और 40 अज्ञात छात्रों पर शिवपुर थाने में मंगलवार की देर रात विभिन्न आपराधिक आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौके से गिरफ्तार छात्र दीपक कुमार और कृष्ण कुमार यादव को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भोजूबीर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार मंगलवार की रात यूपी कॉलेज के छात्रों के गुट ने भोजूबीर सब्जी मंडी के समीप के दुकानदारों से मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान छात्रों द्वारा किए गए पथराव में रास्ते से गुजर रहे कई वाहनों के शीशे टूट गए। पथराव में कई दुकानदार घायल हुए और काफी देर तक बाजार का माहौल अराजक रहा। ओमप्रकाश की तहरीर पर शिवपुर थाने में विकास राय, बिट्टू, प्रशांत शेखर सिंह, अभिषेक सिंह, गोलू, अमन सिंह, सौरभ सिंह, राजीत राय, सत्यम सिंह, शानू सिंह, विवेक सिंह, दीपक सिंह और कृष्ण कुमार यादव के अलावा 40 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण के कारण दुकानदारों की नाराजगी देख भोजूबीर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस का चक्रमण जारी रहा। थानाध्यक्ष शिवपुर ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और छापेमारी जारी है।
यूपी कॉलेज का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार
वाराणसी। बक्सर के मूल निवासी और शिवपुर के लक्षमनपुर में रहने वाले यूपी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत पांडेय उर्फ बागा को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ कैंट एएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर को अर्दली बाजार स्थित सुधा सर्जिकल में प्रशांत पांडेय ने अपने साथियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की थी। प्रशांत के भोजूबीर में मौजूद होने की सूचना पर उसे अर्दली बाजार चौकी प्रभारी रामनरेश यादव ने गिरफ्तार किया। प्रशांत के खिलाफ जिले के अन्य थानों में मारपीट, लूटपाट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें