वाराणसी। बीएचयू ट्रामा सेंटर स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में खराब आटो क्लेव शुक्रवार को नहीं बन सका। इस वजह से दूसरे दिन भी इमरजेंसी में ऑपरेशन प्रभावित रहे। सामान्य ऑपरेशन थिएटर में लगे ऑटो क्लेव से किसी तरह काम चलाया गया। प्रोफेसर इंचार्ज के मुताबिक मंगलवार तक मशीन बनकर तैयार हो जाएगी।
ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी ओटी में हर दिन सड़क दुघर्टना में घायलों के अलावा आर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट से आने वाले मरीजों का ऑपरेशन कराया जाता है। ऑपरेशन से पहले उपकरणों को सही तरीके से साफ करने के लिए ही हर ओटी में ऑटो क्लेव मशीन रखी जाती है। इमरजेंसी ओटी में बुधवार रात से ही एक मशीन खराब होने की वजह से ऑपरेशन प्रभावित है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी मशीन के न बनने से समस्या बनी रही। उधर सामान्य ओटी में दबाव अधिक रहा। ट्रामा सेंटर प्रोफेसर इंचार्ज प्रो.संजीव गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ ही संबंधित एजेंसी से जुड़े लोगों को दी जा चुकी है। सोमवार तक मशीन बन जाएगी, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।