फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणा के बंटवारे को लेकर पुजारियों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के भीमचंडी पड़ाव स्थित भीमचंडी माता मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गई दक्षिणा के बंटवारे को लेकर रविवार को पुजारियों में विवाद हो गया। मामले को तूल पकड़ता देख एक पक्ष ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों की महिलाओं और पुरुषों समेत छह लोगों को रोहनिया थाने ले गई। सभी का शांतिभंग के आरोप में चालान कर उन्हें जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

एक पक्ष के श्रवण कुमार मिश्रा और रवींद्र कुमार मिश्रा का आरोप है कि उनका बराबर का हिस्सा मंदिर के चढ़ावे में होता है। मगर, अमरनाथ मिश्रा और उनकी पत्नी विंदेश्वरी मिश्रा बंटवारा न करके सारा चढ़ावा खुद ले ले रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के अमरनाथ मिश्र ने कहा कि उनकी मां छबीली मिश्रा मंदिर की पुजारिन थी। छबीली मिश्रा ने ही विंदेश्वरी मिश्रा को मंदिर का कानूनी वारिस बनाया और उसका कानूनी दस्तावेज भी है। रविवार को श्रवण और उनके पक्ष के लोग घर आकर कहने लगे कि मुख्यमंत्री ने जो पांच लाख का चेक दिया है उसमें से हमारा हिस्सा दें। उन लोगों को समझाया गया कि सिर्फ 101 रुपया ही दक्षिणा मिला है। इसी बात को लेकर मामला तूल पकड़ा और रोहनिया थाने तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें