फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रोजाना लग रहा जाम, सफाई पर नहीं हुआ कोई काम0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो दिवसीय दौरे पर 20 दिन बाद काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही इस बार अधिकारियों से सीधे विकास कार्यों पर बात नहीं की, मगर यहां की अव्यवस्थाओं को लेकर उनका रुख सख्त रहा। रविवार सुबह सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि बनारस में विकास का असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मेरे पास हर दिन शिकायतें आती हैं और उसकी सच्चाई आपको भी मालूम होगी। बोले, बिजली आपूर्ति, खस्ताहाल सड़कों, गंदगी और जाम की समस्या पर काम नहीं हो रहा है। इस पर अधिकारियों ने उनसे कहा कि नई योजना के साथ इन दोनों समस्याओं को हल करने के लिए काम किया जा रहा है। इसका परिणाम सामने आएगा। मुख्यमंत्री ने शहर की इंटरकनेक्ट सड़कों को उपयोग में लाकर जाम से निपटने की सलाह दी।
प्रशासनिक महकमे के कामकाज को निशाने पर रखते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि 20 दिन पहले की गई समीक्षाओं में ज्यादातर काम जस के तस ही हैं। बिजली आपूर्ति की हालत बिगड़ी है, साफ-सफाई पर आप लोगों का ध्यान नहीं है। जाम के चलते विदेशी पर्यटकों के मन में बनारस की छवि बिगड़ रही है तो आप लोग क्या कर रहे हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि इसकी जिम्मेदारी किसकी है और उसे तय करके इसका निदान होना चाहिए। बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता पर भी मुख्यमंत्री खफा दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें