फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस और डॉक्टर बनना चाहते हैं मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीबीएसई 12वीं में जिले में अव्वल आने वाले होनहार आईएएस और डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। वे मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं।
विज्ञापन

जिले में टॉप करने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र चकवां गांव निवासी जयनाथ सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह आईएएस बनना चाहता है। कहा कि शिक्षकों और घर वालों के सहयोग से यह सफलता मिली है। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के जयनाथ के पिता अखिलेश सिंह अधिवक्ता और माता गृहणी हैं। पिता ने बताया कि जयनाथ शुरू से पढ़ने में अव्वल रहा है। उसका बड़ा भाई मिर्जापुर नवोदय विद्यालय से उत्तीर्ण कर कॉमर्स से आगे की पढ़ाई कर रहा है। कॉमर्स एवं बालिका वर्ग में टॉपर दयावंती पुंज स्कूल की छात्रा शिखा जायसवाल ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगी। शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से उसने सफलता मिली। उनकी उम्मीदों पर आगे भी खरा उतरने का प्रयास करूंगी। शिखा भी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को आदर्श मानती हैं। कहा कि उनके सिद्धांत और जीवन दर्शन प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें