फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत भदोही-लखनऊ रेलमार्ग के इंदिरा मिल रेलवे कॉसिंग के समीप बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने हरियांव निवासी प्रमोद सिंह उर्फ चंदू (26) को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। प्रमोद पेशे से ऑटो चालक था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि प्रमोद सिंह पुत्र अभिषेक सिंह ऑटो चलाकर परिवार का पेट भरता था। बुधवार की शाम उसने घर पहुुंच कर अपना ऑटो खड़ा कर कहीं काम से चला गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि पूछने पर बस इतना कहा कि कुछ देर में लौट आऊंगा। पिता के अनुसार देर रात किसी ने सूचना दी कि उसका बेटा ट्रेन हादसे का शिकार हो गया है। आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि चंदू की मौत हो गई है। वह दो भाइयों में बड़ा था और परिवार का सहारा था। मृतक का विवाह वाराणसी में हुआ था। उसका दस माह का एक बेटा भी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि रात में किस ट्रेन से दुर्घटना हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें