फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कोटा निलंबित, तीन पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकारी राशन की दुकानों से खाद्यान्न वितरण में धांधली उजागर होने पर सुरियावां विकास खंड के चार कोटेदारों के खिलाफ एसडीएम ने कार्रवाई की। तीन कोटेदारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जबकि एक का लाइसेंस निलंबित कर दिया। जांच से असंतुष्ट शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर समुचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भोरी गांव के बीडीसी संतोष पांडेय ने नवंबर में जिलाधिकारी को पत्र देकर महजूदा, भोरी, खरगपुर और महदेपुर गांव के कोटे में अनाज वितरण में धांधली की शिकायत की थी। उन्होंने ग्राहकों से वसूली, घटतौली और हर महीने अनाज का वितरण न करने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक राजेश मिश्र ने जांच की तो चारों कोटे में खामियां उजागर हुईं। आपूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट पर डीएसओ संजय पांडेय ने कार्रवाई की संस्तुति की। एसडीएम भदोही सुनील कुमार ने भोरी, खरगपुर और महदेपुर के कोटेदार पर पांच-पांच हजार जुर्माना लगाया जबकि महजूदा का कोटा निलंबित कर खरगपुर से अटैच कर दिया। महजूदा के कोटेदार पर कोटेदार जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। जांच के लिए जब भी अधिकारी जाते तो वह गायब हो जाते। वहीं, शिकायत करने वाले संतोष ने जांच में लीपापोती का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा। कहा कि पर्याप्त सबूत होने के बाद भी कोटेदारों को बचाया जा रहा है। इस बारे में डीएसओ संजय पांडेय ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें