फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने खून से लिखे पत्र के साथ प्रदर्शन0

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। मोहनसराय बैरवन में मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर योजना भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के आधार पर रद कर प्रभावित किसानों का नाम पुन: राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने के लिए किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान संघर्ष समिति की संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव श्वेता राय की अध्यक्षता में किसानों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

श्वेता राय ने कहा कि मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसान छोटे-छोटे रकबे के कास्तकार हैं। जिसमें फूल, बागवानी और सब्जी की खेती होती है। जिसमें महिलायें खेतों में काम करती हैं और पुरुष मंडी में जाकर फसल बेचते हैं। इस मौके पर विनय शंकर राय ‘मुन्ना’ मो. अकरम, मेवा पटेल, कृष्ण प्रसाद पटेल, अमलेश पटेल, फौजी पटेल, राणा चौहान, गायत्री देवी, प्रेम साह, नीरज पांडेय, मनोज सिंह, सुरेंद्र डाक्टर, पवन सिंह प्रेम, सावित्री देवी, आरती पटेल, सुरेंद्र राजभर, सुजीत सिंह, विजय गुप्ता, राहुल सिंह, अंशु मिश्रा, प्रीति सौरभ मिश्रा सहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें