फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के रंगों में रंगी तंबुओं की नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। काशी और प्रयाग के मध्य सेमराध कल्पवास मेले में तंबुओं की नगरी आस्था में लीन हो गई है। कल्पवासी संग बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन भक्ति के सागर में गोता लगा रहे हैं। दोनो पहर गंगा स्नान कर सभी कथा, पूजन कीर्तन, यज्ञ और सत्संग में हिस्सा ले रहे हैं। मेले में मास पर्यंत चलने वाले सीता राम संकीर्तन की गूंज से मेला गुंजायमान हो रहा है।
विज्ञापन

गुरुपद उत्तराधिकारी स्वामी करुणा शंकरदास जी ने बताया की मेला क्षेत्र में नित्य प्रति साधु संत पहुंच कर प्रवचन कर रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद भी कल्पवासियों का न तो तन थकता है और ना ही मन भरता है। यहां बाबा की कृपा से सभी कल्पवासी प्रत्येक छड़ भक्तिभाव में डूबा हुआ तरोताजा बना रहता है। मेला स्थल पर वसंत पंचमी से शुरू हो रहे शतचंडी यज्ञ की तैयारी भी अंतिम दौर में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें