फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली के आरोप में दो कोटे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अनाज और केरोसिन वितरण में अनियमितता मिलने पर सुरियावां के दो कोटेदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। नगर वासियों की शिकायतों की जांच के बाद शनिवार को जिला आपूर्ति अधिकारी ने यह कार्रवाई की। इससे क्षेत्र के कोटेदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण में कोटेदारों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। कार्रवाई के बाद भी कोटेदारों का रवैया नहीं बदला है। जांच में दोषी मिलने वाले कोटेदारों के खिलाफ बीच-बीच में जरूरत के हिसाब से कार्रवाई भी हो रही है, फिर भी वितरण में अनियमितता जारी रही है। जिलापूर्ति अधिकारी संजय पांडेय ने शनिवार को खाद्यान्न और केरोसिन वितरण में अनियमितता मिलने पर सुरियावां नगर के वार्ड संख्या तीन और वार्ड संख्या आठ की दो सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को निलंबित कर दिया। इन दुकानों के उपभोक्ताओं को दूसरी दुकानों से संबद्ध कर दिया गया। सुरियावां नगर के उपभोक्ताओं ने वार्ड संख्या आठ की मनीषा मौर्या और वार्ड संख्या तीन की राजेंद्र प्रसाद मौर्य की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की शिकायत कर खाद्यान्न और केरोसिन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया था। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद भी कोटेदार वितरण में अनियमितता करने से बाज नहीं आ रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 34 कोटे की दुकानें निरस्त और 14 निलंबित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें