वाराणसी। बीएचयू के प्रबंध अध्ययन संस्थान में स्नातक, परास्नातक स्तर पर कई नये पाठयक्रम जल्द ही शुरू होंगे। विभाग की ओर से इसको लेकर योजना बनाने के साथ ही औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैं। नये कोर्स शुरू होने वाले में पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेंट, रिटेल मैनेजमेंट, इको प्रन्योरशिप, टूरिज्म मैनेजमेंट आदि शामिल हैं।
संस्थान की ओर से छात्रों के साल दर साल बढ़ते रूझान को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है। निदेशक प्रो. राजकुमार ने बताया कि संस्थान ने 15 वर्षीय योजना का प्रस्ताव रखा जिसके तहत पहले 5 साल के लिए प्रस्तावित पाठ्यक्त्रस्म एक्जीक्यूटिव एमबीए, एमबीए इन रूरल मैनेजमेण्ट सर्टिफिकेट प्रोग्राम, बेसिक्स ऑफ स्टॉक मार्केट आदि हैं। अगले पांच सालों के लिए नये पाठ्यक्रम पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेण्ट, रिटेल मैनेजमेण्ट, एमबीए इन इको.प्रन्योरशिप, एमबीए इन टूरिज्म मैनेजमेण्ट आदि की योजना बनाई गई है। इसके अलावा अंतिम पांच सालों के लिए एमबीए इन हॉस्पिटल मैनेजमेण्ट, एमबीए इन रिटेल मैनेजमेण्ट, इण्ट्रीग्रेटेड एमबीए(हॉस्पिटीलिटी एवं होटल मेनेजमेंट)जैसे पाठ्यक्रम भी शामिल करने की योजना है। बताया कि संस्थान के सफल और उत्कृ ष्ट प्लेसमेंट प्रक्रिया के स्वरूप में 2018 से 2020 तक के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जनवरी है। बताया कि प्लेसमेंट में भी साल दर साल छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है।