फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना राजी, महंतों की भी हां जी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए शहर के आलिम व मौलाना पूरी तरह से तैयार हैं। इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी के उलेमा ने शहर की सभी मस्जिदों के मुतवल्ली और जिम्मेदारों से अपील की है कि अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किए जाने के संबंध में प्रशासन से जल्द से जल्द अनुमति ले लें। उधर, हिंदू धर्मगुरु और महंत भी कोर्ट के आदेश का पालन करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर आए योगी सरकार के फैसले के बाबत मंगलवार को इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी की बैठक मस्जिद खुदा बख्श जायसी लंगड़े हाफिज नई सड़क में हुई। कमेटी के सदर मौलाना जकीउल्लाह कादरी की सदारत में हुई बैठक में तय हुआ कि जनहित में हाईकोर्ट के इस फैसले को पूरे एहतराम के साथ माना जाएगा। कमेटी ने शहर के सभी मस्जिदों के जिम्मेदारों से अपील की है कि वो जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा हासिल कर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति ले लें।
मुफ्ती-ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने प्रशासन से अपील की है कि इस मामले में वो हमारा सहयोग करें। बहुत सारे लोगाें को ये नहीं पता कि प्रोफार्मा कहां से हासिल होगा, जहां जमा करना है, अवाम तक पहुंचने में वक्त लगेगा। इस लिहाज से निर्धारित 15 जनवरी की तारीख में जरूरत पड़ने पर इजाफा किया जाए। मौलाना अब्दुल्ला नासिर ने कहा कि फैसले का पालन किया जाएगा। बैठक में मौलाना हारुन रशीद नक्शेबंदी, मौलाना अब्दुल मतीन, मौलाना नूरुल हसन, मौलाना अब्दुल यूनुस, मौलाना जियाउर्रहमान, अशरफ एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
अंतिम तिथि 15 जनवरी, अब तक नहीं मिला प्रोफार्मा
बैठक में इस पर चर्चा हुई कि अनुमति हासिल करने के लिए 15 जनवरी अंतिम तारीख तय की है लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अब तक उन्हें कोई प्रोफार्मा की जानकारी नहीं है।
न्यायालय का आदेश मानना हम सभी भारतवासियों का कर्तव्य है। ध्वनि प्रदूषण भी बहुत बड़ा प्रदूषण है जिससे अनेक बीमारियां हो रही हैं।
महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा
आवाज कोई भी हो अगर ज्यादा होती है तो यह गलत है। पर्यावरण और लोगों के हित में सभी को इस कानून का पालन करना चाहिए।
महंत बालक दास, पातालपुरी मठ
300 से अधिक धार्मिक स्थलों पर लगे हैं लाउडस्पीकर
शहर में छोटे-बड़े मिलाकर तकरीबन 1100 से अधिक धार्मिक स्थल हैं। मंदिरों की संख्या 800 से अधिक है। 300 से अधिक धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हैं

एसडीएम, सीओ के पास मिलेगा प्रोफार्मा
वाराणसी। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुमति प्रदान करने के लिए शासन की ओर से एक प्रोफार्मा तैयार किया गया है जिस पर लोग लाउड स्पीकर का इस्तमाल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मंगलवार को एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय की ओर से जिले के एसडीएम, सीओ और एसीएम को ये प्रोफार्मा उपलब्ध करा दिया गया है। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे समेत धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर लगाने वाले लोग संबंधित अधिकारियों के कार्यालय में संपर्क कर प्रोफार्मा ले सकते हैं। एक बार में 55 दिन के लिए अनुमति दी जाएगी। मानक के अनुसार ही ध्वनि करनी होगी। साथ ही सभी एसडीएम, एसीएम और सीओ से उनके क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के बारे में भी सूचना मांगी गई है। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर चलाने वाले लोग पंद्रह जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें