फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में हंगामे की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में कठघरा लगाने को लेकर हुए हंगामे की जांच के आदेश मंगलवार को मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने दे दिए। जांच का जिम्मा एसपी (सुरक्षा) शैलेंद्र कुमार राय को सौंपा गया है। एसपी (सुरक्षा) ने इस घटना से जुड़े पहलुओं की छानबीन शुरू भी कर दी है। उन्होंने बताया कि महंत परिवार के कुछ सदस्यों और सफाई निरीक्षक के बीच कठघरा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गर्भगृह में भोग आरती के बाद कठघरा लगाने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को सफाई निरीक्षक योगेंद्र गर्ग ने चौक थाने में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। न्यास अध्यक्ष, मंडलायुक्त के अलावा डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी, सीईओ को भी घटना की लिखित जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि कठघरा न लगाया गया होता तो नए वर्ष के प्रथम दिन गर्भगृह में भगदड़ मच सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। हंगामे के समय मंदिर परिसर में आस्थावानों की भीड़ दर्शन के लिए काफी देर से खड़ी थी और धक्कामुक्की हो रही थी। घटनाक्रम से जुड़े महंत परिवार के सदस्यों ने भी मंडलायुक्त से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। मंडलायुक्त ने दोपहर बाद एसपी (सुरक्षा) को इस मामले की जांच सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें