फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदित कलाकारों ने बहाई सुर,लय, ताल की त्रिवेणी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नवोदित कलाकारों ने रविवार को सुर, लय, ताल की त्रिवेणी बहाकर गंगा महोत्सव के प्रवाह को आगे बढ़ाया। अलग-अलग वर्गों में एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां यादगार बन गईं तो छात्र-छात्राओं ने गजलों, भजनों और गीतों पर सुरों से दिल जीता। महोत्सव के दूसरे दिन स्कूल-कॉलेज की प्रतिभाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग के एकल नृत्य में दुर्गाचरण गर्ल्स इंटर कॉलेज की बेला भट्टाचार्या, बीटीएस के विश्वजीत केशरी, सीएम ऐंग्लो बंगाली कॉलेज के कार्तिकेय चंदेल, गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज की कृष्णा मुखर्जी, आर्य महिला इंटर कॉलेज छवि गुप्ता ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
वरिष्ठ वर्ग के एकल नृत्य में काशी कृषक इंटर कॉलेज के रजनीकांत, सीएम एंग्लो बंगाली के छात्र अमरनाथ, सरस्वती इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा, वल्लभ विद्यापीठ की वैष्णवी ने शानदार नृत्य पेश किया। इसके बाद बारी थी समूह नृत्य की इसमें गोपी राधा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य, बीटीएस के छात्रों ने गणेश स्तुति, सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के छात्रों ने शिव तांडव, राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लावनी, कन्या कुमारी की छात्राओं ने राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। वरिष्ठ वर्ग में गोपीराधा, सनातन धर्म, सुधाकर महिला, सीएम एंग्लो बंगाली, एसडीएस ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके पूर्व कार्यक्रम का आगाज क्वींस कॉलेज के प्राचार्य राजेश यादव, रामानन्द दीक्षित ने मां सरस्वती के प्रतिकृति के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। पुरातन कलाकार श्रेयाना कृष्णा ने नृत्य और प्रणव लाहा ने गायन की प्रस्तुति देकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया । अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओ.पी.राय व संयोजन डॉ. विश्वनाथ दूबे ने किया। संचालन डॉ. अर्चना उपाध्याय, डॉ. भगवतीधर दूबे और डॉ. माधुरी पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. प्रतिभा यादव, अर्चना सिंह, सुधा सिंह, डॉ. अविनाश चन्द्र सिंह, मुख्तार जायसवाल, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. हरेन्द्र राय, डॉ. मुक्ता पाण्डेय, प्रतिभा सिंह, डॉ. राधाकांत मिश्रा, डॉ. महेश तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र, सुनील यादव, आनन्द प्रभा सिंह, नाहिद बेगम, दुर्गेश तिवारी, श्री प्रकाश सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें