फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा का जल स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने बाढ़ की तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को बाढ़ चौकियां खोले जाने की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। चौकियों पर संसाधनों को जुटाने का निर्देश भी दिया है। इस संबंध में इसी सप्ताह डीएम बैठक भी करेंगे। वहीं पिछले साल के सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा राशि जल्द बांटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन अब अब पिछले साल के 4500 बाढ़ पीड़ितों को 4.25 करोड़ रुपये मुआवजा बांट चुका है। करीब 50 लाख से ज्यादा की रकम अभी बांटी जानी है। कागजात पूरे न होने की स्थिति में इन लोगों को मुआवजा नहीं दिया जा सका है। जिला प्रशासन जिले में 32 बाढ़ चौकियां खोलेगा। इसमें 27 चौकियां सदर तहसील क्षेत्र में होंगी। एक चौकी पर बाढ़ अधिकारी, लेखपाल समेत तकरीबन 12 से 15 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। यहां रहने और खाने की पूरी व्यवस्था होगी। दवाइयों के साथ चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें