फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों ने पौधे रोपे, रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ग्रामीण इलाकों के स्कूल-कॉलेजों में बुधवार को पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपने के बाद उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। साथ ही रैलियां निकाल कर आमजन से पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील की।
विज्ञापन

राजातालाब क्षेत्र के गंगापुर इंटर कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों ने आम, सागौन और पाकड़ के पौधे लगाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. अरुण सिंह, पीके सिंह, आनंद सिंह, हरिकेश प्रसाद, शीतला प्रसाद, प्रवीण, अश्विनी राय, घनश्याम, शालू मिश्रा, पूर्वी मिश्रा, आरती, अजय और सुरेश आदि मौजूद थे। इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज, जक्खिनी में भी छात्रों ने पौधे लगाने के बाद रैली निकाली। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. रामाश्रय शुक्ल, नंदलाल गौड, राम सजन सोनकर, रमेश और वहीद खान आदि शामिल थे।
ऐसे ही चौबेपुर क्षेत्र के दनियालपुर स्थित एसओएस हरमन माइनर स्कूल में बच्चों ने आम, जामुन, सागौर और अमरूद के 50 पौधे लगा कर हरियाली का संदेश दिया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य केडी सिंह, प्रियंका फिलिप्स ने छात्रों को तरुण मित्र बन कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। वहीं, पिंडरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फूलपुर और जमापुर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। फूलपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पंकज सिंह, विनोद कश्यप, प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में पौधारोपण हुआ।
विज्ञापन

वहीं, जमापुर में ग्राम प्रधान बलजोर पटेल, प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, कल्लू पटेल और सरिता देवी आदि मौजूद थीं। इसी तरह रोहनिया क्षेत्र के दरेखू और अखरी में ग्रामीणों ने सड़कों के किनारे पौधे रोप कर हरियाली का संदेश दिया। इसमें गनपत तिवारी, अनुराग तिवारी, नारायणी सिंह, बबलू और पंकज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें