फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में भर्ती 103 साल के बाबा ने जीती कोरोना से जंग,  इस उम्र में कोरोना को मात देने वाले प्रदेश ही नहीं देश के पहले मरीज

Sun, 20 Dec 2020 12:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बुजुर्ग के साथ डॉक्टरों की टीम - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शनिवार को राहत भरी खबर बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स से मिली। यहां पिछले रविवार (13 दिसंबर)  को कोरोना संक्रमित 103 साल के जिस बाबा को भर्ती कराया गया था, उन्होंने अब कोरोना की जंग जीत ली है। शनिवार को कोरोना वार्ड से उन्हें डिस्चार्ज किया गया तो वहां मौजूद चिकित्सकों, अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों ने ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

ललिता  घाट पर रहने वाले 103 वर्षीय बाबा शिवशंकर भारती को कोरोना की पुष्टि होने के बाद रविवार को सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में भर्ती कराया गया था। बीएचयू अस्पताल के डिप्टी एमएस प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि सात दिनों  तक इलाज के दौरान बाबा के सेहत की लगातार निगरानी  की गई।


बताया कि 103 साल की उम्र में कोरोना को मात देने वाले शिवशंकर प्रदेश ही नहीं देश के पहले मरीज हैं । अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। शनिवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया, अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नोडल अधिकारी प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि मरीज को पुणे में एक अस्पताल में इलाज के दौरान कोविड-19 संक्रमण हो गया था। पुणे से वाराणसी आने के बाद उन्हें बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स में भर्ती किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें