फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य का बेटा लापता, चंद्रा चौराहे पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौबेपुर थाना अंतर्गत रैमला गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव का बेटा प्रिंस (14) बुधवार की शाम घर के सामने से गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं लगा। रात 11 बजे के लगभग काले रंग की कार सवार लोगों पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाते हुए लोगों ने चंद्रा चौराहे पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत करा कर बच्चे की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रैमला गांव निवासी उमेश यादव का बेटा प्रिंस शाम पांच बजे के लगभग घर से कुछ सामान लेने निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू करने के साथ ही गांव से गुजरे मार्ग पर आ-जा रहे वाहनों को रुकवा कर चेक करना शुरू किया। रात 10.30 बजे के लगभग गांव से गुजर रही काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को प्रिंस के परिजनों और ग्रामीणों ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार तेज कर दी। इस पर प्रिंस के परिजन और ग्रामीण कार का पीछा करते हुए चंद्रा चौराहे तक आ गए। इसके बाद कार का पता नहीं लगा तो सभी ने हंगामा शुरू कर दिया। ंथानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि बच्चे की खोजबीन की जा रही है और क्षेत्र के पेट्रोल पंप के सीसी कैमरे की फुटेज में वो दिखाई दिया है। बच्चे के लापता होने की सूचना पाकर जिले भर में चेकिंग कराई गई। अपहरण का मामला नहीं है, पूरी उम्मीद है कि बच्चा जल्द ही सकुशल बरामद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें