फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से केन्द्रों पर भेजे जाएंगे पेपर और कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 28 मार्च से देश के सभी परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। इसके लिए पेपर और कॉपियों के भेजने का कार्य शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं कुलपति ने परीक्षा को देखते हुए कई छुट्टियां निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री, आचार्य सहित अन्य विषयों में इस बार 50 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे, जिसमें से 47 हजार संस्थागत और 3 हजार प्राइवेट परीक्षार्र्थी शामिल हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने केन्द्रवार परीक्षा के विषयों के पेपर और कॉपियों के बंडल बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब इन्हें देश के चारों ओर बनाए गए सभी परीक्षा केन्द्रों पर इन पेपर और कापियों को सुरक्षित भिजवाना है। इसके लिए भी विश्वविद्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली है। 28 मार्च से शुरु परीक्षा कार्य में बाधा न आए, इसलिए कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने होली से पहले ही होली और होली के एक दिन बाद को छोड़कर शनिवार के अवकाश को निरस्त करते हुए परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों को कार्य पर बुला लिया है। समय कम होने के चलते भी अगर कोई कार्य पूरा नहीं किया गया तो 28 मार्च से परीक्षा का कार्य शुरू कराना मुश्किल होगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विश्वेश्वर कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें