फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक ओबराय ने फिल्माया प्रधानमंत्री के रोड शो का सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भैंसासुर घाट शुक्रवार को एक्शन, रोल कैमरा और शूट से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर बन रही फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी, स्टोरी ऑफ बिलियन पीपुल’ की शूटिंग होली के दिन गुरुवार को जहां विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में की गई, वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को लीड हीरो विवेक ओबराय पर प्रधानमंत्री के काशी में किए गए रोड शो को फिल्माया गया।
विज्ञापन

भैंसासुर घाट पर दोपहर तीन बजे के आसपास अचानक सफारी सूट में 25 की संख्या में व्यक्ति दिखे तो लोगों ने समझा कि कोई वीवीआईपी आने वाला है पर कुछ ही देर में जब सड़क पर कैमरा सेट होने लगे तो लोगों को माजरा समझ में आ गया और कु छ ही देर बाद टीसीरीज बैनर तले बन रही फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी, स्टोरी ऑफ बिलियन पीपुल’ के लीड हीरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गेटअप में घाट पर पहुंचे और कुछ देर में शॉट समझने के बाद उस गाड़ी में सवार हो गए, जिसके ऊपर फूलों का अंबार लगा था। जैसे ही शॉट के लिए क्लिक हुआ भारी भीड़ के साथ यह गाड़ी घाट की तरफ बढ़ चली। ऊपर घरों से महिलाएं पुष्प वर्षा भी कर रही थीं और प्रधानमंत्री का किरदार निभा रहे विवेक ओबराय सभी का हाथ हिला कर अभिवादन कर रहे थे। दो बार रीटेक के बाद शॉट ओके हो गया। विवेक ओबराय इस शॉट में काफी खुश दिख रहे थे। गुरुवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का दृश्य फिल्माया गया। मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन के बाद विवेक ओबराय ने फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद भी लिया। पूजन के दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, सचिव हनुमान यादव ने विवेक ओबराय का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें