फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही विस्फोट चार-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। रोटहां विस्फोट में मृत बंगाल के नौ बुनकरों के शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। पश्चिम बंगाल से एडीएम के नेतृत्व में आई पुलिस टीम और मृतकों के परिजन शवों के ताबूत को लेकर देर रात माल्दा रवाना हो गए।
रोटहां विस्फोट में मृत 12 लोगों में पटाखा दुकानदार कलियर मंसूरी के दो बेटों और अर्जुनपुर निवासी युवक सलीम के अलावा माल्दा के नौ बुनकरों की शिनाख्त पुलिस नहीं कर पा रही थी। हालांकि आसपास के लोगों के जरिए मृतकों के नाम सामने आ गए थे। सोमवार को माल्दा के एडीएम पिंपा शेरपा के नेतृत्व में पहुंची आठ सदस्यीय पुलिस टीम और मृतकों के परिजनों ने ज्ञानपुर पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों की शिनाख्त की। इसके बाद कोतवाली में भदोही एडीएम रामसिंह वर्मा और एएसपी डॉ. संजय कुमार की मौजूदगी में शवों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया। रात आठ बजे तक शवों को ताबूत में रखकर वाहन से सभी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो ग्रए। दोनों अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के घर वालों ने उनके शवों की पहचान कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत बंगाली बुनकर
माल्दा के मानिकपुर थाने के इनायतपुर निवासी इसराफिल मोमीन (35), अताउर मोमीन (39), मो. गफ्फार (25), आलमगीर मोमीन (24), मो. सुबहान (25), कलाम (35), आजाद उर्फ जहांगीर (25), अब्दुल कादिर (21), कमालपुर निवासी मस्वर मोमीन (25)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें