फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से काम पूरा कराएं नहीं तो होगी कार्रवाई : खेल राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के खेल राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने मंगलवार को सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। वाकिंग ट्रैक पर उफनाए सीवर के पानी को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंद्रमौली पांडेय को स्टेडियम में चल रहे विस्तारीकरण के कार्य को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। कहा कि कार्य करा रही संस्था को बता दें कि समय से काम पूरा कराएं नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाकिंग ट्रैक के बगल पड़े मिट्टी के ढेर को साफ कराने को भी कहा।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से मंगलवार को सिगरा स्टेडियम में प्रदेशीय कुश्ती और कबड्डी टीम के चयनित खिलाड़ियों को किट वितरित करने पहुंचे थे। उन्होंने खिलाड़ियों को किट दिया और भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 15 से 18 फरवरी तक कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित होने वाली 45वीं जूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली प्रदेशीय टीम का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 13 फरवरी तक चलेगा। वहीं उड़ीसा के कटक में 17 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली कुश्ती चैंपियनशिप के लिए एक से 15 फरवरी तक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव प्रेम कुमार मिश्रा व उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव राजेश सिंह की उपस्थिति में टीम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें