फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस और सेंट्रल बार के प्रत्याशियों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नाम वापसी की अवधि शुक्रवार को खत्म होते ही प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक कर दी गई। बनारस बार के लिए मतदान 20 दिसंबर को व मतगणना 21 दिसंबर को और सेंट्रल बार के लिए मतदान 22 दिसंबर व मतगणना 23 दिसंबर को होगी। इसके साथ ही चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है।
विज्ञापन

सेंट्रल बार की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ सिंह ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करते हुए बताया कि 12 पदों पर 65 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 15 वर्ष से अधिक अनुभव के सदस्य हेतु 10 प्रत्याशी हैं जबकि 15 वर्ष से कम अनुभव के छह पद पर छह प्रत्याशी होने के कारण सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। अध्यक्ष पद के लिए शिवपूजन सिंह गौतम, प्रेमशंकर पांडेय, मोहन यादव, प्रभु नरायन पांडेय, राजेश चौबे, बटुकनाथ मौर्य, अशोक कुमार उपाध्याय, संत कुमार पांडेय, राजेश पांडेय राजू और दिनेश कुमार यादव प्रत्याशी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष पांडेय, कृृपाशंकर सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक अनुभव के दो पद के लिए छह और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम अनुभव के दो पद के लिए 12 प्रत्याशी हैं। महामंत्री पद के लिए बृजेश मिश्र, शैलेंद्र सिंह बबलू, अश्वनी राय, नृपेंद्र सिंह नन्हे, चंद्रभान गिरी, आमोद प्रकाश त्रिपाठी, कन्हैया लाल पटेल, कृपाशंकर श्रीवास्तव, रामअवतार और प्रमोद सिंह प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए चार, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए सात, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए पांच, प्रकाशन के लिए पांच और आय व्यय निरीक्षक पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
वहीं, बनारस बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अमरनाथ शर्मा के अनुसार 11 पदों पर 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए अरुण दुबे, धीरेंद्र नाथ शर्मा, राजेश मिश्र, राम प्रवेश सिंह, मोहन सिंह यादव, संतोष सिंह और त्रिभुवन नाथ प्रजापति प्रत्याशी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप सिन्हा, ज्योति शंकर उपाध्याय, श्रवण श्रीवास्तव, वकार अहमद सिद्दीकी और महामंत्री पद के लिए अरुण सिंह झप्पू, राजीव गोस्वामी, राम शृंगार सिंह, संजय मिश्र, संजय सिंह, विनोद शुक्ला व विवेक सिंह प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक अनुभव के दो पद के लिए छह, 10 वर्ष से कम अनुभव के एक पद के लिए पांच, कोषाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी प्रेमचंद यादव, आय व्यय निरीक्षक पद के लिए दो, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद के लिए चार, प्रकाशन पद के लिए तीन और पुस्तकालय मंत्री के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रबंध समिति के 15 वर्ष से अधिक अनुभव के छह पद पर छह और 15 वर्ष से कम अनुभव के छह पद पर नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

------------
हरिशंकर सिंह यूपी बार कौंसिल के सदस्य निर्वाचित
यूपी बार कौंसिल की चल रही मतगणना में बनारस के अधिवक्ता हरिशंकर सिंह पांचवें क्रम पर प्रदेश में निर्वाचित हुए हैं। यूपी बार कौंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह के निर्वाचन पर बनारस के अधिवक्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है। सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय व महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी, बनारस बार के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव व महामंत्री रजनीश मिश्र, घनश्याम मिश्र, मेराज फारूकी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, धीरेंद्र श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने जीत की बधाई दी। हरिशंकर सिंह से पहले अजय यादव, शिवकिशोर गौर, इमरान माबूद खान और अजय शुक्ल निर्वाचित हो चुके हैं। अभी 20 और सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतगणना जारी है, जिसमें बनारस के श्रीनाथ त्रिपाठी मतगणना में 11वें नंबर पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें