फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के दम पर दुकानदार और बाइक सवारों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। एसएसपी ने शनिवार को बड़ागांव थाने में शनिवार को देहात क्षेत्रों के चौकी प्रभारियों से दो टूक कहा कि अपराध रोकने के लिए हरसंभव उपाय करें। इसके चंद घंटों बाद ही रात 10 बजे के लगभग बदमाशों ने कूड़ी गांव के समीप बाइक सवार तीन लोगों को असलहे से आतंकित कर नगदी और दो मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दीनापुर गांव के किराना व्यवसायी से जबरन उसकी दुकान खुलवाकर 22 हजार रुपये, दो मोबाइल और हजारों रुपये मूल्य की सौंदर्य प्रसाधन सामग्री लूट ले गए। दोनों वारदातों की सूचना सौ नंबर पर दी गई लेकिन पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

तीन बाइक सवार नकाबपोश असलहाधारी पांच बदमाश रात दस बजे के करीब कुंभापुर कनियर मार्ग पर (दीनापुर) बगीचे के समीप सुबाष दुबे के जनरल स्टोर पर पहुंच कर उन्हें असलहे से आतंकित किए। इसके बाद नगदी, मोबाइल और सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री लूट कर कपसेठी मार्ग की ओर भाग निकले। रात 10:30 बजे के लगभग बदमाशों ने कनियर गांव से लौट रहे बाइक सवार रसूलपुर के रमेेश यादव और उसके साथी दुर्गा पटेल व धीरू यादव को ओवरटेक रुकवाए। इसके बाद असलहे से आतंकित कर बाइक, नगदी और मोबाइल लूट कर कपसेठी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें