फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, लंका में लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत टिकरी गांव की पुष्पांजलि (28) की उपचार के दौरान मंगलवार की भोर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे पुष्पांजलि के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। शाम को पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए लंका स्थित रविदास गेट के समीप शव रखकर जाम लगा दिया। लंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और पुलिस को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो थोड़ी देर में ही मामला शांत हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह की पुष्टि होने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

सीरगोर्धनपुर निवासी हीरालाल की बेटी पुष्पांजलि की शादी आठ वर्ष पहले टिकरी गांव निवासी रामसागर के साथ हुई थी। पुष्पांजलि एक बेटी और एक बेटे की मां थी। हीरालाल के अनुसार रामसागर शराब पीने का आदी है रोजाना पुष्पांजलि की पिटाई करता था। रक्षाबंधन में पुष्पांजलि को पति मायके नहीं जाने दिया था। हीरालाल के अनुसार उसकी बेटी के शरीर पर चोट का निशान है मुंह से खून निकल रहा था। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका नेे बताया कि विवाहिता के पति से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें