फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में उखड़ गई सड़क, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। विदेशी आयातकों के आवागमन को बेहतर करने के लिए अनेगपुर में पौने तीन करोड़ की लागत से बना सीसी मार्ग तीन साल भी नहीं चल सका। जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गईं हैं। निर्यातकों ने नाराजगी जताते हुए मार्ग की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कालीन नगरी भदोही के चौरी, रोटहां और अनेगपुर में कई कालीन कंपनियां मौजूद हैं। विदेश से आने वाले आयातक भदोही के साथ ही चौरी आदि इलाकों में जाकर कालीन को देखते हैं। कालीन निर्यातकों की मांग पर भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की ओर से रोटहां से अनेगपुर तक 2014 में सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया गया। जिस पर दो करोड़ 70 लाख की रकम खर्च की गई। निर्माण के दो वर्ष बाद ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगीं और नालियां भी जगह-जगह बैठ गई हैं। बदहाल सड़कों के कारण निर्यातकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालीन निर्यातक हाजी साबिर अली और जावेद अली ने कहा कि सीसी रोड के निर्माण में मानक को ध्यान नहीं रखा गया। जिससे दो साल बाद ही सीसी मार्ग ध्वस्त हो गया। अब उसके ऊपर डामर डाला जा रहा है, जो समझ से परे है। निर्यातकों ने जिला प्रशासन से उक्त मार्ग की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें