फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ में दौड़ाई स्कार्पियो, छह बाराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतपुर गांव में शनिवार की रात आई बारात के दौरान जयमाल स्टेज पर महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने से नाराज चालक ने स्कार्पियो से टक्कर मार कर छह लोगों को घायल कर दिया। चालक के कारनामे से बारात में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती स्कार्पियो लेकर चालक भाग निकला था। चौबेपुर पुलिस आरोपी चालक का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत पर्वतपुर गांव निवासी महेंद्र चौरसिया की बेटी की शादी शनिवार को थी। जौनपुर के सहमलपुर निवासी नंदलाल चौरसिया के बेटे की बारात आई थी। रात 11 बजे के लगभग जयमाल स्टेज पर शराब के नशे में धुत एक बाराती चढ़ा और महिलाओं से छेड़खानी करने लगा। घराती पक्ष ने छेड़खानी का विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। इसके बाद बाराती स्कार्पियो स्टार्ट कर बारात में मौजूद लोगों को टक्कर मारने लगा। स्कार्पियो की टक्कर से दिनेश यादव (30), दिनेश चौरसिया (37), सुनीता चौरसिया (46) सहित छह लोग घायल हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबेपुर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और इस संबंध में बारातियों से पूछताछ भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें