फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प से सुधरेगी ग्राम पंचायतों की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आपरेशन कायाकल्प के तहत अब ग्राम पंचायतों की दशा सुधरेगी। इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष में ग्राम पंचायत पर सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े विभागों के भवनों, नाली, खड़ंजा व सीसी रोड सहित पूर्व निर्मित सार्वजनिक संपत्तियों के मरम्मत का कार्य अभियान चलाकर किया जाएगा। यह कार्य मनरेगा व राज्य वित्त आयोग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों की दशा सुधारने और लोगों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आपरेशन कायाकल्प योजना संचालित की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े विभागों के भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर, ग्राम सचिवालय सहित नाली, खड़ंजा व सीसी रोड का कार्य अभियान चलाकर किया जाएगा। लेकिन यह कार्य राज्य वित्त आयोग व मनरेगा के मध्य कार्य अभिसरण कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में चालू वित्तीय वर्ष की कार्य योजना के अनुरूप कार्य स्थलों का चिह्नांकन किया जाएगा। इसके बाद लेबर का काम मनरेगा जाबकार्ड धारक करेंगे। इसके लिए कोई अतिरिक्त धन आवंटित नहीं किया जाएगा। बल्कि इसको विभाग व ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध वित्तीय एवं मानव संसाधनों से ही किया जाएगा।

आपरेशन कायाकल्प के गठित होगी टीम
जौनपुर। आपरेशन कायाकल्प के कार्यों के नियमित अनुश्रवण के लिए टीम गठित की जाएगी। इसके अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। जबकि सीडीओ व उपायुक्त श्रम रोजगार सदस्य होंगे। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी सचिव होंगे।
विज्ञापन


आपरेशन कायाकल्य से ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक भवनों, नाली, खड़ंजा व इंटर लाकिंग आदि का कार्य मनरेगा व राज्य वित्त आयोग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीम का गठन किया जाएगा। इसके बाद उक्त कार्यो को परवान चढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कमलेश कुमार सोनी
उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें