वाराणसी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और उनकी पत्नी ब्रिगिटी के गंगा दर्शन के मद्देनजर अस्सी से दशाश्वमेध तक सभी घाट पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। कैमरों की मॉनीटरिंग अस्सी घाट स्थित कंट्रोल रूम से होगी। इसके साथ ही डीरेका स्थित मैदान की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। सभी कार्यक्रम स्थलों में सादे कपड़ों में भी खुफिया इकाइयों के जवान तैनात रहेंगे।
एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री, मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी रेंज दीपक रतन ने शुक्रवार को गंगा घाटों, डीरेका और हस्तकला संकुल का निरीक्षण किया। तीनों अधिकारियों ने गंगा घाटों और उनसे सटे इलाकों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि वीवीआईपी रूट पर बैरिकेडिंग की पुख्ता व्यवस्था रहे। वहीं, वीवीआईपी के गंगा दर्शन के कार्यक्रम के मद्देनजर घाट किनारे रहने वालों के सत्यापन का काम पुलिस की ओर से जारी रहा।