फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसी ड्रेन के काम में 11.62 लाख की अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के जनेश्वर मिश्र गांव मुंगरहा और बसही में सीसी रोड व केसी ड्रेन के निर्माण में 11.62 लाख रुपये का घपला सामने आया है। सीडीओ हरिशंकर सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम विशाख जी ने गुरुवार को कार्यदायी संस्था के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा। साथ ही गबन की गई धनराशि की वसूली करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सपा सरकार में वित्तीय वर्ष 2015-16 में मुंगरहा और बसही का चयन जनेश्वर मिश्र योजना के अंतर्गत हुआ था। इसके बाद यहां कार्यदायी संस्था उप निदेशक (निर्माण), मंडी परिषद मिर्जापुर के माध्यम से सीसी रोड और केसी ड्रेन का काम कराया गया। 30 अगस्त को पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र यादव ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर दोनों गांवों के विकास कार्य में धांधली की शिकायत की थी। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। सीडीओ ने जांच की तो दोनों गांवों में गड़बड़ी सामने आई। मुगरहां में निर्धारित निर्माण कार्य सीसी रोड के दोनों तरफ 1138 मीटर लंबाई में 6.12 लाख की लागत से केसी ड्रेन का निर्माण नहीं कराया गया। इसी तरह बसही में करीब 5.50 लाख का काम नहीं कराया गया। सीडीओ की जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्यदायी संस्था ने दोनों गांवों में केसी ड्रेन के निर्माण में कुल 11.62 लाख का गबन किया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण मांगा। संस्था ने दोबारा जांच कराने की मांग की लेकिन प्रशासन ने खारिज कर दिया। जिलाधिकारी ने गबन की धनराशि वसूलने का निर्देश देने के साथ ही कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। डीएम ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया 11.62 लाख गबन की बात सामने आई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें