फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई जाएगी संत रविदास की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक रविवार को नगर के महादेव मंदिर परिसर में हुई है। बैठक में आगामी 31 जनवरी को संत शिरोमणि संत रविदास जयोती धूम धाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि जयंती 31 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक मनाया जाएगा। अंतिम दिन दिव्या लान ज्ञानपुर में संगठन द्वारा वृहद कार्यक्रम के आयोजन के साथ जयंती समारोह का समापन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत रविवाद महाराज ने हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। इसमे काफी सफलता भी मिली लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में हम सबको काफी कुछ करना है। इसके लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना होगा। विशेष रूप से युवाओं की भूमिका आवश्यक है। तय किया गया कि ज्ञानपुर स्थित कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए 28 जनवरी को ज्ञानपुर के हरि मंदिर पर बैठक आहूत की गई है। संचालन हरिलाल पाल ने किया। कमलेश उमरवैश्य, संतोश दूबे, निहाला दूबे, संजय कुमार, महेश तिवारी, मोहनलाल यादव, राहुल बिंद, धर्मराज बिंद, विशाल सेठ, संतोश मिश्रा, राजपति बिंद, अरुण विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, पप्पू, बृजलाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें