फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बिजली की समस्या उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कमिश्नरी सभागार में सोमवार को हुई वाराणसी और विंध्याचल मंडल की रबी उत्पादकता गोष्ठी में कृषि निदेशक सोराज सिंह ने किसानों से जैविक खेती करने की अपील की। उन्होंने उपज को स्वास्थ्य से जोड़कर बताया कि गोबर की खाद से पैदा होने वाली फसल सेहत के लिए लाभदायक है। रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग हमारी सेहत खराब कर रहा है।
विज्ञापन

गोष्ठी के दौरान किसानों खेती में आ रहीं कई समस्याएं उठाईं। चंद्रभूषण सिंह वाराणसी, संतोष कुमार मिश्रा चंदौली, रामसागर कुशवाहा गाजीपुर, उमानाथ यादव जौनपुर, इंद्रजीत मौर्य भदोही, ब्रम्हदेव कुशवाहा सोनभद्र, संजय कुमार मिश्रा सोनभद्र आदि किसानों ने बिजली कटौती, जले ट्रांसफार्मर बदलने में देरी, सिंचाई, पानी, खाद, बीज की उपलब्धता में कमी से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अफसरों ने इनके समाधान का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।
अध्यक्षता कर रहे कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कृषि विभाग सहित बैंक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिया जाए। बैठक में बताया गया कि अब तक 12.49 प्रतिशत बीज की उपलब्धता हो सकी है। हालांकि उर्वरक की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

विंध्याचल के कमिश्नर एमएल लाल ने मंडल द्वारा रबी उत्पादन से संबंधित रणनीति एवं समस्याओं के निदान का प्रस्तुतीकरण किया गया। दोनों कमिश्नर ने मंडल की स्टेटस रिपोर्ट और उत्पादन लक्ष्य, रणनीति, कृषि निवेशों की उपलब्धता का प्रस्तुतीकरण पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें