फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक 18 निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गंगा किनारे 200 मीटर के दायरे में अवैध निर्माण कराने वालों पर वीडीए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक बिना अनुमति के बने अवैध निर्माणों पर वीडीए का हथौड़ा चला और 18 निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। इस कार्रवाई से घाट किनारे निर्माण कराने वालों में खलबली मची रही। वीडीए की यह कार्रवाई राजघाट तक चलेगी। इसके लिए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने आठ टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सात बजे वीडीए सचिव विशाल सिंह दल-बल के साथ अस्सी घाट पहुंचे। यहां आठ टीमों को तीन-तीन घाटों पर 200 मीटर के दायरे में अवैध निर्माण ढहाने की जिम्मेदारी दी गई। फिर अस्सी से हरिश्चंद्र घाट तक एक के बाद एक 18 अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। कुछ जगहों पर हल्का विरोध भी हुआ। हालांकि विरोध करने वाले वीडीए टीम को निर्माण संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा सके। यह कार्रवाई सुबह सात से दोपहर एक बजे तक चली। अब हरिश्चंद्र घाट से आगे के अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। इस मौके पर जोनल अधिकारी डीके सिंह, गोपाल कृष्णा, राजकुमार, नगर नियोजक विनोद कुमार सक्सेना, आरके सिंह, एके सिंह, बीएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें