फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटा, इलाके में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। ईद पर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबा रहा। शाम करीब सात बजे ही दिघार पावर हाउस के पास 11 हजार का मेन लाइन का तार टूट गया, जिससे अचानक पूरा विधानसभा में अंधेरा पसर गया। लोग देर रात तक बिजली के लिए टकटकी लगाए बैठे रहे। अंधेरे में रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बैरिया विद्युत उपकेन्द्र अंतर्गत गांवों में बिजली की समस्या दूर होता नहीं दिख रही है। बिजली आने के बाद भी आम लोगों के मन में संशय बना रहता है कि कब विद्युत तार कहां का टूट जाय कोई ठीक नहीं। दिघार से बैरिया मेन लाइन का तार या पूरे क्षेत्र के तार अत्यंत जर्जर हो गया है, जिससे आए दिन तार टूटने की समस्या बनी रहती है। बिजली बिभाग से शिकायत करने पर वे भी कहते हैं कि क्या करें जर्जर तार हो गया है, लोड पड़ते ही टूट जा रहा है। जब तक तार को बदला नहीं जाएगा समस्या बनी रहेगी। तार टूटने की वजह से क्षेत्र के तहसील में 20 घंटा व गांवों में 18 घंटा बिजली नहीं मिल रही है। इन गांवों में अगर तार नहीं टूटा तो भी 12 से 14 घंटे बिजली से सन्तोष करना पड़ता है, जबकि तार टूटने पर तो पूरा दिन व रात अंधेरे में ही जीवन यापन करना पड़ता है। इस बाबत जेई रतन लाल ने कहा कि जिस तरह का जर्जर तार क्षेत्र में है, टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें