फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की लाश देखा और खा गए गश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। बुधवार की दोपहर सिकरारा में हुए बस हादसे में मौत के शिकार हुए किशोर की के शव की पहचान देर रात में हुई। हादसे के बाद जिला अस्पतालमें रखे गए सभी आठ शवों की पहचान कर ली गई। रात में करीब 11:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे मुंगराबादशाहपुर के गुड़हाई मोहल्ला निवासी सलाहुद्दीन बेटे का शव देखते ही गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

गुड़हाई मोहल्ला निवासी सलाहुद्दीन का बड़ा बेटा रेहान फैसल (25) गुजरात के सूरत शहर में फल का कारोबार करता है। एक माह पहले वह घर आया था। बुधवार को वह सूरत जाने के लिए घर से निकला था। जौनपुर के भंडारी रेलवे स्टेशन से उसे ट्रेन पर सवार होना था। उसका छोटा भाई सज्जाद (17) भाई को ट्रेन पर बैठाने उसके साथ जौनपुर आ रहा था। दोनों भाई मुंगराबादशाहपुर से रोडवेज की बस में सवार हुए। बस सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर के पास सई नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते नदी में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मौत के शिकार हुआ आठ यात्रिों में सज्जाद भी शामिल था। बुधवार की देर शाम तक सात शवों की पहचान कर ली गई थी लेकिन सज्जाद के शव की पहचान नहीं हो सकी थी। उसके परिवार के लोग हादसे से बेखबर थे। रात में परिजन सज्जाद और रेहान दोनों के मोबाइल पर फोन लगा रहे थे लेकिन दोनों का मोबाइल फोन बंद आ रहा था। इससे परिवार वालंों की चिंता बढ़ती गई। लोग दोनों भाइयों की खोज खबर के लिए परेशान थे तभी पता चला कि सिकरारा के पास कोई बस हादसा हुआ है। इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई। सलाहुद्दीन परिवार के कुछ अन्य लोगों के साथ जौनपुर के लिए रवाना हो गए। बेटे को खोजते जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां बेटे का शव देख गश खाकर गिर पड़े। साथ में मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। रेहान का अभी भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सज्जाद के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार की शाम परिजनों को सौंप दिया गया। जहां शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें