फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। किसानों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अपना दल द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान मंदसौर में किसानों के उपर हुए गोलीकांड की न्यायिक जांच कराने, मृतक आश्रित परिवार को दो-दो करोड़ मुआवजा, एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने व मृतक किसान को शहीद का दर्जा दिए जाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों के सभी प्रकार के कृषि आधारित कर्ज को माफ करने, राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन करने आदि मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा। धरने में प्रदेश सचिव सुनील पटेल, अनिल पटेल, विजय पटेल, नंदलाल पटेल, श्यामधारी पटेल, अरविंद पटेल, ललई सरोज व जिलाजीत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक सूत्रीय पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। जिसमें खाद्यान्न व एमडीएम कंवर्जन कास्ट में जिस प्रकार से प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों से अंतर रखा गया है। उसी प्रकार नि:शुल्क यूनिफार्म का में भी बच्चों के लिए निर्धारित दर में अंतर रखने और यूनिफार्म भी शासन को अपने स्तर से वितरित करने की मांग की है। पत्रक दने वालों में जिलाध्यक्ष डा.अतुल प्रकाश यादव, मोहम्मद असलम, डा.श्यामशरण सिंह, कुंवर यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें