फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर बनिए पुण्य के भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रक्तदान से सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ रहता है। प्राय: लोगों में इस तरह की भ्रांतियां रहती हैं कि खून देने से शरीर में कमजोरी आ जाएगी, इसलिए बहुत से लोग खून देने से कतराते हैं।
विज्ञापन

बनारस में बीएचयू, मंडलीय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में बहुत से ऐसे लोग भर्ती होते हैं जिनके साथ कोई डोनर न होने के कारण उनकी जान पर बन आती है। ऐसे लोगों की मदद कर आप पुण्य के भागी बन सकते हैं। आपका एक छोटा सा प्रयास जरूरतमंदों की जान बचा सकता है। अगर आप रक्तदान करना चाहते हैं तो अमर उजाला की ओर से यह अवसर मुहैया कराया जा रहा है। इसके लिए स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर आईएमए परिसर में 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर आप पुण्य के भागी बन सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन सुबह नौ बजे से किया गया है, जहां आप अपने सेहत की जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन

रक्तदान से जुडे़ तथ्य
- 18 से 65 साल का कोई भी व्यक्ति कर सकता है रक्तदान।
- रक्तदान करने से एक दिन पहले रात में नींद पूरा होना जरूरी है।
- खून देने से पहले हल्का नाश्ता करने के साथ ही अधिक पानी पीना चाहिए।
- बीमार व्यक्ति को रक्तदान करने से बचना चाहिए।
वाट्सएप नंबर - 9452111958 (रबीश श्रीवास्तव)
फोन नंबर- 9675201433-37 (चांदपुर कार्यालय )
ईमेल-आईडी-vns-cityreporter@vns.amarujala.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें